अलीगंज/एटा। आगामी निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर उप जिलाधिकारी अलीगंज जगमोहन गुप्ता ने गुरुवार को एसडीएम सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और ब्लॉक स्तर के मतदाता सूची पुनरीक्षण अधिकारी (बीएलओ) के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन कार्यों को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। सभी बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी अपडेट करें और नए मतदाताओं के पंजीकरण में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने राजनीतिक दलों से अपील की कि वे भी मतदाताओं को जागरूक करने में सहयोग करें और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। राजनीतिक दलों से भी अपील की कि वे मतदाताओं को जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाएं और निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आचार संहिता एवं अन्य दिशा-निर्देशों का पालन करें।
उन्होंने कहा कि सभी पक्षों की सहभागिता से ही चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी बन सकती है। सभी दलों के प्रतिनिधि किसी भी प्रकार की उल्लंघन की स्थिति में प्रशासन का सहयोग करें और मतदाताओं को शांतिपूर्वक मतदान के लिए प्रेरित करें। बैठक के दौरान विधानसभा प्रभारी सुभाष शाक्य, विधानसभा प्रभारी टोनी वर्मा, विधानसभा प्रभारी बसपा प्रभारी सुरेंद्र, बीजेपी प्रभारी बिट्टू राठौर, तहसीलदार संजय सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद है।
- रिपोर्ट – सुनील गुप्ता























