हर दिन 54 लोग गायब, 572 अभी भी लापता – महिलाओं और नाबालिगों पर सबसे ज्यादा असर, क्या है वजह?

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है, जो सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। दिल्ली पुलिस के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2026 के पहले 15 दिनों (1 से 15 जनवरी) में कुल 807 लोग लापता हुए हैं। यह औसतन हर दिन 54 लोगों के गायब होने का आंकड़ा है। इनमें से लगभग दो-तिहाई, यानी 509 मामले महिलाओं और लड़कियों के हैं, जबकि 298 पुरुष शामिल हैं।

न्यूज एजेंसी PTI द्वारा प्राप्त दिल्ली पुलिस के डेटा से पता चलता है कि कुल लापता लोगों में 191 नाबालिग थे, जिनमें 146 लड़कियां शामिल हैं। वहीं, 616 वयस्क लापता बताए गए हैं। पुलिस अब तक 235 लोगों का पता लगा चुकी है, लेकिन 572 लोग अभी भी लापता हैं। आंकड़ों से यह भी जाहिर होता है कि हर दिन औसतन 13 बच्चे गायब हो रहे हैं, जो एक गंभीर चिंता का विषय है।

यह रिपोर्ट महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर सवाल उठाती है। विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रैफिकिंग, घरेलू विवाद या अपहरण जैसे कारण इसके पीछे हो सकते हैं। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि वे ऐसे मामलों पर लगातार काम कर रही है, लेकिन आंकड़े बताते हैं कि समस्या बढ़ती जा रही है। पिछले साल 2025 में दिल्ली में कुल 24,508 लोग लापता हुए थे।

"गांव से शहर तक, गलियों से सड़क तक- आपके इलाके की हर धड़कन को सुनता है "जिला नजर" न्यूज़ नेटवर्क: नजरिया सच का

error: Content is protected !!
Exit mobile version