बस्ती । शनिवार को भारत की पहली महिला शिक्षिका, समाज सुधारक और कवयित्री सवित्रीबाई फुले को उनकी जयन्ती पर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर याद किया गया। सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि सवित्रीबाई फुले ने 19वीं सदी में, जब लड़कियों की शिक्षा को पाप माना जाता था, तब महिलाओं और दलित वर्ग के लिए शिक्षा का द्वार खोला। उन्होंने पति महात्मा ज्योतिबा फुले के साथ मिलकर 1848 में पुणे में देश का पहला बालिका विद्यालय शुरू किया। विधवा पुनर्विवाह, बाल विवाह विरोध और महिला अधिकारों के लिए काम किया। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा। पार्टी की मासिक बैठक में सवित्रीबाई फुले को नमन् करने के साथ ही संगठन की मजबूती, मतदाता सूची को नये सिरे से जांच कर लेने और जनहित की समस्याओं को लेकर संघर्ष पर जोर दिया गया।
पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, विधायक राजेन्द्र चौधरी, कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’ जिला उपाध्यक्ष समीर चौधरी, सपा नेता गुलाम गौस, रविन्द्र यादव, मो. सलीम, सपा विधानसभाध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी, रन बहादुर यादव, जमील अहमद, संजय गौतम, गीता भारती आदि ने कहा कि सवित्रीबाई फुले का जीवन हमें सिखाता है कि एक व्यक्ति का दृढ़ संकल्प पूरे समाज को बदल सकता है। उनकी जयंती समानता, शिक्षा और साहस से भरे जीवन मूल्यों को अपनाने का अवसर है। सवित्रीबाई फुले ने जाति, धर्म और लिंग के आधार पर होने वाले भेदभाव का खुलकर विरोध किया। पत्थर, कीचड़ और गालियों के बावजूद उन्होंने पढ़ाना नहीं छोड़ा। उन्होने स्पष्ट संदेश दिया कि सफलता के रास्ते में आने वाली मुश्किलों से डरना नहीं चाहिए।
सवित्रीबाई फुले को जयन्ती पर नमन् करने वालों में मुख्य रूप से राजेन्द्र यादव, अरविन्द सोनकर, मुरलीधर पाण्डेय, राम प्रकाश सुमन, जगदीश यादव, नितराम चौधरी, अकबर अली, वीरेन्द्र यादव, जोखूलाल यादव, रोहिताश्व सिंह ‘नीलू’ विजय लक्ष्मी, राधा देवी, तूफानी यादव, पंकज निषाद, मो. युनुस आलम, भोला पाण्डेय, रजवन्त यादव, कैश मोहम्मद, रणजीत यादव, मो. हारिश, सुशील यादव, अमित गौड़, अशोक यादव, प्रशान्त यादव, दिनेश तिवारी, जितेन्द्र यादव, हनुमान प्रसाद चौधरी, श्याम यादव, रामशंकर निराला,बदरूल हसन, रजनीश यादव, गौरीशंकर यादव, रामभवन यादव, हृदयराम यादव, ानश्याम यादव, अंकित यादव के साथ ही सपा के अनेक नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
सवित्रीबाई फुले ने बालिकाओ के लिये शिक्षा का द्वार खोला-महेन्द्रनाथ यादव
शिवेश शुक्ला मंडल ब्यूरो चीफ, बस्ती
शिवेश शुक्ला मंडल ब्यूरो चीफ, बस्ती (जिला नज़र सोशल & प्रिंट मीडिया न्यूज़ नेटवर्क) शिवेश शुक्ला एक प्रतिबद्ध और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता में 10 वर्षों की दक्षता रखते हैं। बीते 5 वर्षों से 'जिला नज़र' में मंडल ब्यूरो चीफ पद पर कार्यरत हैं, वे निर्भीकता और निष्पक्षता के साथ जनसरोकार से जुड़ी खबरों की मुखर आवाज बने हुए हैं।





