फतेहपुर सीकरी/आगरा। भारतीय किसान यूनियन (चौधरी चरण सिंह) की ओर से फतेहपुर सीकरी के निवासी क्षेत्र निवासी संतोष कुमार चाहर को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी ने उन्हें क्षेत्र में संगठन को मजबूती देने के लिए राष्ट्रीय सचिव पद पर मनोनीत किया है। मनोयन पत्र जारी करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन को मजबूत करने और किसानों की आवाज़ को बुलंद करने के लिए युवाओं की भूमिका अहम है। संतोष कुमार चाहर के चयन से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।
संगठन पदाधिकारियों ने भरोसा जताया कि संतोष कुमार चाहर अपने पद की गरिमा को बनाए रखते हुए भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह की नीतियों और सिद्धांतों पर पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
- रिपोर्ट – दिलशाद समीर





