बाह/आगरा। तिरंगे से जब से मुहब्बत हुई है।* गीतकार विनोद साँवरिया की इन पंक्तियों ने श्रोताओं के दिलों में देशभक्ति की एक लहर पैदा कर माहौल में जोश भर दिया। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मां शारदे पब्लिक स्कूल, पाठक पुरा में आयोजित क्षेत्रीय कवि सम्मेलन में खूब उड़े देश प्रेम और सामाजिक समरसता एवं हास्य के रंग।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान एवं संचालन गीतकार विनोद सांँवरिया ने किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कवि देव नारायण शर्मा ओज कवि गणेश शर्मा ‘विद्यार्थी’ गीतकार विनोद’सांवरिया’, नारायण हरी नमन, मान सिंह मनहर, ब्रजेश कुमार, राहुल परिहार आदि ने काव्य पाठ किया।
सभी कवियों ने सामाजिक सद्भाव, देश प्रेम और और हास्य रस पर आधारित गीत कविताओं का श्रोताओं ने खूब लुत्फ़ उठाया।
प्रमुख कवियों ने कुछ इस तरह से काव्य पाठ किया।
न जाने ये कैसी इनायत हुई है।
गुलों को भी मुझसे शिकायत हुई है।
किसी नाजनी पर ठहरता नहीं दिल,
तिरंगे से जब से मुहब्बत हुई है।
– विनोद ‘साँवरिया’करता रहूँ गुणगान अपनी मातृ भूमि का,
‘मनहर’ के दिल पे करता रहे राज तिरंगा।।
– मान सिंह ‘मनहर ‘भूलि बैठे कोर्सबुक छोड़ि छाडि नोटबुक
दिनरात फेसबुक ऑनलाइन मोड है
महिला पुरुष मित्र खूबसूरत से चित्र
यत्र तत्र सर्वत्र फोटूओं का लोड है
—नारायन हरी “नमन”हम मातृभूमि के पुत्र तिरंगे का रखते हैं मान हृदय।
जिस पर हो आशीष मात का सदा-सदा रहता निर्भय।
समरसता समभाव मिलें, बस एक तिरंगे के नीचे।
दोनों हाथ उठाकर सब, बोलो भारत माता की जय।।
– गणेश शर्मा ‘विद्यार्थीप्रकृति सदा प्रतिविम्ब निहारे खुद पर करे गुमान l
नमन है तुझको हिंदुस्तान l
– देव नारायण शर्माअबला हो तुम कौन कहे ये,झाँसी भी तो नारी थी।
नारी भी वो एक अकेली,सौ सौ नर पर भारी थी।।
क्यूँ पुरूषों के कहने भर से, छुइमुइ सी मुरझाती हो।
तुझमें तो वह बल है जिससे, ये दुनिया थर्राती हो।।
– ब्रजेश कुमार
कार्यक्रम में आए सभी कवियों का स्वागत विद्यालय के प्रबंधक श्री भंँवर सिंह और अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह जी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ग्राम प्रधान श्री अनिल बरुआ ने विद्यालय में आने के लिए सभी कवियों व श्रोताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में एड. प्रशान्त राजपूत अजय कुशवाह, ललित महेरे, अमित सिंह, सत्यवीर सिंह, कविता, वंशिका, भूमिका, भावना
मुलू सिंह, पिंकी सिंह, दलवीर सिंह, अनिल सिंह आदि थे।
- रिपोर्ट शंकर देव तिवारी





