जिला नज़र ब्यूरो चीफ संजय भारद्वाज
अलीगढ़। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने संगठन विस्तार को लेकर अहम निर्णय लेते हुए अलीगढ़ जनपद में नए संयोजक की नियुक्ति की है।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) डॉ. नरेश पाल सिंह द्वारा जारी पत्र के अनुसार, एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह के निर्देश पर संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से यह मनोनयन किया गया है।
पत्र में बताया गया है कि नव नियुक्त संयोजक को जनपद अलीगढ़ में संगठनात्मक ढांचा तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही उन्हें निर्देशित किया गया है कि जिला मुख्यालय व ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय पत्रकारों को जोड़ते हुए कम से कम 90 सदस्यों को संगठन से जोड़कर इकाई का गठन करें।
एसोसिएशन ने अपेक्षा जताई है कि एक माह के भीतर सदस्यता सूची तैयार कर प्रदेश नेतृत्व को उपलब्ध कराई जाएगी। इस नियुक्ति से स्थानीय पत्रकारों में उत्साह का माहौल है और संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।























