ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन परिवार ने की श्रृद्धांजलि समर्पित

आगरा। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सचिव नरेश सक्सेना जी की पूजनीय माताजी श्रीमती पुष्पलता सक्सेना पत्नी स्व. श्री लक्ष्मण प्रसाद सक्सेना निवासी सीता नगर, सिकंदरा  आगरा मूल निवासी जौनई का लंबी बीमारी के बाद आज दुखद निधन हो गया।

परिजनों के अनुसार, दिवंगत आत्मा का दाह संस्कार आज शाम 8:00 बजे ताजगंज मोक्ष धाम पर किया जाएगा। वहीं शव यात्रा शाम 5:00 बजे उनके निज निवास — सीता नगर कॉलोनी, नियर गठबंधन बैंक्विट हॉल, आगरा से प्रारंभ होगी।

संगठन के पदाधिकारियों ने की श्रृद्धांजलि समर्पित

राष्ट्रीय सचिव नरेश सक्सेना की पूज्य माता जी के
निधन पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शंकर देव तिवारी, राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण चौहान,  राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अतुल कपूर, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य विकास मिश्रा, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सुखमाल जैन, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जांगड़ा, मध्यप्रदेश संयोजक मनीष चौबे, छत्तीसगढ़ संयोजक राकेश तिवारी, महाराष्ट्र संयोजक अमित कुमार, उत्तराखंड प्रभारी डॉ. नरेश पाल सिंह, गोवा प्रभारी गोविंद रवि शंकर, बिहार व पश्चिम बंगाल प्रभारी ओम प्रकाश द्विवेदी, महाराष्ट्र प्रभारी प्रदीप पांडेय, सह-प्रभारी हरियाणा इंद्र कुमार पांचाल एवं तेलंगाना व आन्ध्र प्रदेश संयोजक एफ एम सलीम, शेखर चंद जैन, राजकुमार चौधरी, राजेश मेहता व ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों, सदस्यों व क्षेत्रीय पत्रकारों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम सुन्दर पाराशर,आगरा मंडल अध्यक्ष अखलेश सक्सैना, मंडल महासचिव सन्त कुमार भारद्वाज, आगरा जिला अध्यक्ष विष्णु सिकरवार, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी के जिलाध्यक्षों सहित सभी मंडल एवं जिला पदाधिकारियों व सदस्यों ने भाव पूर्ण संवेदना व्यक्त करते हुए श्रृद्धांजलि समर्पित की।



संपर्क हेतु: 9927012362

जिला नजर न्यूज़ नेटवर्क परिवार की ओर से भावपूर्ण श्रृद्धांजलि

🔹🌹🌹🙏🌹🌹🔹

Exit mobile version