जिला नज़र संवाददाता
आगरा। दिनांक 12 अप्रैल 2026 को लगातार निरन्तर बिना रुके सतत काम करने वाला पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ आगरा के संगठन के जिला इकाई ने सर्वसम्मति से रोहित को फतेहपुर सीकरी ब्लॉक का मंत्री बनाया है।
पदाधिकारियों ने कैम्प कार्यालय पर एकत्र हो कर नवीन मंत्री का स्वागत किया मनोनीत हुए रोहित जी से अपेक्षा है कि वे हर प्रकार से संगठन को मजबूत करने में सहयोग करेंगे।

वही अछनेरा ब्लॉक से श्रीमती अराधना सिंह को भी मंत्री पद पर मनोनीत किया गया है। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ आगरा के जिला अध्यक्ष श्री बलविंदर सिंह गिल ने मनोनीत पत्र दे कर रोहित और श्रीमती अराधना सिंह को बधाई और शुभकामनाएं दी, तथा शिक्षक संघ ने खुशी जताई है।























