जनपद मथुरा में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत त्वरित आर्थिक विकास योजना में जिले की 63 सड़कों व संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए करीब 47.39 करोड़ रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई है। इसके साथ ही प्रथम किश्त के रूप में 11.84 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। इस योजना के तहत ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में सड़क निर्माण, इंटरलॉकिंग, नाली निर्माण तथा संपर्क मार्गों के विकास कार्य कराए जाएंगे। शासन द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी कार्य निर्धारित मानकों और समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएंगे।स्वीकृत परियोजनाओं में छाता, बलदेव, नंदगांव, गोवर्धन, राया, फरह, नौहझील और मांट क्षेत्र के दर्जनों गांव शामिल हैं। कई परियोजनाएं हरियाणा और राजस्थान सीमा तक संपर्क मार्गों को जोड़ने वाली हैं, जिससे आवागमन और व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी।नगर निगम मथुरा-वृंदावन के विभिन्न वार्डों—जैसे अडूकी, महोली, जयसिंहपुरा, पुष्प विहार, गणेशधाम और अवधपुरी कॉलोनी—में सड़क और नाली निर्माण कार्य होंगे। इससे स्थानीय निवासियों को जलभराव और खराब सड़कों की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।शासन ने निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य शुरू करने से पहले तकनीकी स्वीकृति अनिवार्य होगी और ई-टेंडरिंग प्रक्रिया का पालन किया जाएगा। साथ ही, कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सीएमआईएस पोर्टल पर की जाएगी और गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित संस्था जिम्मेदार होगी। निर्देशों के अनुसार, परियोजनाओं पर होने वाले खर्च का पूरा हिसाब रखा जाएगा और 31 मार्च 2026 तक धनराशि का उपयोग सुनिश्चित करना होगा। साथ ही, कार्य स्थल पर योजना की जानकारी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जाएगी।इस बड़ी स्वीकृति से मथुरा जिले में सड़क नेटवर्क मजबूत होगा, ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बढ़ेगी और शहरी इलाकों में आधारभूत सुविधाओं में सुधार देखने को मिलेगा।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर
मथुरा में सड़कों के जाल को मिलेगा विस्तार,47.39 करोड़ की 63 परियोजनाओं को मंजूरी,त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत पहली किश्त में 11.84 करोड़ जारी, ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में सड़क व नाली निर्माण होंगे
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।























