फतेहपुर सीकरी/आगरा: थाना क्षेत्र के अंतर्गत जयपुर नेशनल हाईवे पर तेरेमोरी के समीप एक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार बाइक के सामने अचानक बकरी आ जाने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे पीछे बैठी एक महिला गिरकर घायल हो गई।

हादसे में घायल महिला की पहचान वैजयंती पत्नी गोपीचंद, उम्र लगभग 70 वर्ष, निवासी गांव महदऊ, थाना फतेहपुर सीकरी, आगरा के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से घायल महिला को उपचार के लिए फतेहपुर सीकरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद महिला की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया गया। पुलिस द्वारा मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

  • रिपोर्ट – दिलशाद समीर

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version