आगरा। ताजमहल की छांव में दम तोड़ते पर्यावरण को लेकर रिवर कनेक्ट कैंपेन ने शुक्रवार को आगरा के मंडलायुक्त एवं ताज ट्रेपेजियम जोन (टीटीजेड) प्रदूषण निवारण प्राधिकरण के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह को एक विस्तृत चार्टर ऑफ डिमांड्स सौंपा। इस ज्ञापन में क्षेत्र की जटिल पर्यावरणीय समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है।
मंडलायुक्त से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपने वालों में वरिष्ठ पत्रकार बृज खंडेलवाल, डा. देवाशीष भट्टाचार्य और श्री सुशील गोस्वामी शामिल थे। रिवर कनेक्ट के प्रतिनिधियों ने चेताया कि टीटीजेड का 10,400 वर्ग किमी क्षेत्र, जिसमें ताजमहल भी आता है, बढ़ते वायु प्रदूषण, औद्योगिक उत्सर्जन, अवैध कटाई और कचरा प्रबंधन की लचर व्यवस्था से बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो इस विश्व धरोहर का अस्तित्व ही खतरे में पड़ जाएगा।
वायु प्रदूषण पर रोकथाम: ताजमहल को अम्लीय वर्षा और धूलकणों से बचाने के लिए सल्फर डाइऑक्साइड व नाइट्रोजन ऑक्साइड उत्सर्जन पर सख्त नियंत्रण हो।
उद्योगों पर निगरानी: कांच, चमड़ा, फाउंड्री जैसे उद्योगों द्वारा नियमों की अवहेलना से हवा विषैली हो रही है। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
पेड़ों की अवैध कटाई: हरित बफर को संरक्षित कर पारिस्थितिक संतुलन बहाल करने पर बल दिया गया।
कचरा प्रबंधन में सुधार: ठोस और तरल कचरे के लिए आधुनिक प्रबंधन तंत्र विकसित किए जाएं।
सामुदायिक तालाबों की बहाली: प्राचीन जलस्रोतों को पुनर्जीवित कर जल संकट और तापमान वृद्धि से राहत दिलाने की दिशा में काम हो।
यमुना नदी की सफाई: यमुना को पुनः प्रवाहमान व स्वच्छ बनाने के लिए गाद और प्रदूषकों को हटाने की मांग की गई।
शहरी जंगलों का विकास: वायु गुणवत्ता में सुधार और तापमान नियंत्रण के लिए शहर में हरित क्षेत्र विकसित हों।
ज्ञापन में विशेष मांग की गई कि यमुना किनारे से ट्रांसपोर्ट कंपनियों को हटाकर नए ट्रांसपोर्ट नगर में शिफ्ट किया जाए। साथ ही, नूरी दरवाजा क्षेत्र से पेठा उद्योग को कालिंदी विहार ले जाया जाए। इस पर मंडलायुक्त ने भरोसा दिलाया कि जैसे ही गंगाजल पाइपलाइन कालिंदी विहार पहुंचेगी, पेठा उद्योग इकाइयों का स्थानांतरण कर दिया जाएगा।
मंडलायुक्त ने रिवर कनेक्ट कैंपेन द्वारा यमुना में चलाए जा रहे सफाई अभियान के अंतर्गत आगामी 8 जून, रविवार सुबह आयोजित होने वाले यमुना सफाई अभियान में भाग लेने की सहमति दी है। वह सुबह 6:30 से 7:00 बजे के बीच यमुना आरती स्थल पर उपस्थित रहेंगे।
रिवर कनेक्ट प्रवक्ता ने कहा, ताजमहल की सुंदरता केवल इसके संगमरमर में नहीं, बल्कि इसके इर्द-गिर्द के जीवंत पर्यावरण में भी है। यदि हम इसका संरक्षण नहीं कर सके तो इतिहास हमें माफ नहीं करेगा।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
रिवर कनेक्ट अभियान ने पर्यावरण सुधार के लिए मंडलायुक्त को दिया ज्ञापन, तत्काल कार्रवाई की मांग
