फतेहाबाद/आगरा: विगत जनवरी की रात्रि में थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में युवक राज चौहान की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

इस सनसनीखेज हत्याकांड में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।गुरुवार की रात थाना बमरौली कटारा पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एत्मादपुर मदरा अंडरपास के पास संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया गया।

पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त विष्णु पंडित उर्फ भुल्ला पुत्र किशन कुमार शर्मा निवासी कालिन्द्री बिहार, मोती कुंज ट्रांस यमुना आगरा के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने मौके से विष्णु पंडित के एक साथी अभियुक्त शिवांश शर्मा पुत्र अजय शर्मा निवासी नगला किशन लाल, टेड़ी बगिया आगरा को भी गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, चार जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस .315 बोर तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

सहायक पुलिस आयुक्त फतेहाबाद ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त राज चौहान हत्याकांड में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था। अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर आगे की पूछताछ की जा रही है।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version