आगरा। महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह की मां राजरानी दिवाकर का शुक्रवार को आदर्श नगर, रकाबगंज स्थित आवास पर निधन हो गया। वह 94 वर्ष की थीं और बीते कुछ दिन से बीमार चल रही थीं। सायंकाल ताजगंज स्थित विद्युत शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

महापौर को मातृशोक की खबर सुनकर शहरवासियों ने शोकाकुल परिवार को इस क्षति से उबरने को लेकर प्रार्थना की। महापौर ने बताया कि उनकी मां राजरानी दिवाकर उनकी प्रेरणा और मार्गदर्शक थीं। उन्हीं के बताए मार्ग पर चलकर वह यहां तक पहुंची हैं और आमजन की सेवा कर पा रही हैं। उनकी आत्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए रविवार 01 फरवरी को दोपहर 3 से 4 बजे तक सूर्य नगर पार्क में उठावनी होगी।

  • रिपोर्ट – गोविन्द पाराशर 

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version