फतेहाबाद/आगरा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फतेहाबाद में हुई मारपीट व अभद्रता की घटना को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने जांच के लिए टीम गठित कर दी है। जांच टीम में एसीएमओ सुरेन्द्र मोहन प्रजापति, नोडल अधिकारी डॉ. पियूष जैन, एसीएमओ जितेंद्र लवानिया तथा बीपीएम कुलदीप भारद्वाज को शामिल किया गया है।

बताया गया है कि विगत गुरुवार को सीएचसी फतेहाबाद में सीएचओ और बीपीएम के बीच विवाद हो गया था, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। वहीं, गुरुवार की रात सीएचसी अधीक्षक के साथ सीएचओ के भाई द्वारा अभद्रता किए जाने का भी आरोप है।

इस संबंध में सीएमओ डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घटना को गंभीरता से लिया गया है। पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए टीम गठित की गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version