मुरैना/मप्र । कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देश पर एसडीएम अम्बाह श्री रामनिवास सिकरवार के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग द्वारा शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई विकासखंड की ग्राम पंचायत किराइच के उदरपुरा गांव में की गई।
जानकारी के अनुसार दबंगों द्वारा लगभग 40 बीघा शासकीय भूमि पर अवैध रूप से फसल बोई गई थी, जिसकी लगातार शिकायतें प्रशासन को प्राप्त हो रही थीं। शिकायतों के आधार पर शुक्रवार को तहसीलदार श्री नवीन भारद्वाज, पोरसा थाना प्रभारी श्री दिनेश सिंह कुशवाह एवं पटवारी श्री सातेश सिंह तोमर के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची।
कार्रवाई के दौरान शासकीय भूमि पर खड़ी फसल को नष्ट कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
जिला ब्यूरो चीफ मुरैना मुहम्मद इसरार खान


