फतेहपुर सीकरी/आगरा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगरिया ताजपुर फतेहपुर सीकरी जनपद आगरा में आज पूर्व प्रधानमंत्री एवं ‘भारत रत्न’श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की 101 वीं जयंती मनाई गई।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक हीलेंद्र शर्मा ने अटल जी के साहित्यिक योगदान और कुशल प्रशासनिक क्षमता पर प्रकाश डाला। विद्यालय की सहायक अध्यापिका रेनू भारद्वाज ने कार्यक्रम में कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी ओजस्वी व्यक्ति थे व उनका राष्ट्रीय सर्वोपरि का सिद्धांत और सुशासन के प्रति समर्पण सदैव हमें प्रेरित करता रहेगा।

राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान अविस्मरणीय है। कक्षा 8 की छात्रा सुहाना ने अटल बिहारी वाजपेई जी की कविता सुनाई व कविता के उपरांत कार्यक्रम का समापन किया गया।

  • रिपोर्ट – दिलशाद समीर

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version