सैकड़ों श्रद्धालुओं और संत महात्माओं की उपस्थिति में हुआ आयोजन, प्रसाद वितरण और भंडारा संपन्न



रिपोर्ट 🔹मुहम्मद इस्माइल

मलपुरा/आगरा। ग्राम पंचायत सिरौली स्थित आनंद आश्रम में बुधवार को आषाढ़ कृष्ण पक्ष अमावस्या के पावन अवसर पर दिवंगत परम पूज्य गुरुदेव स्वामी परमहंस आत्मानंद जी महाराज की स्मृति में विशेष हवन-पूजन और यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंगल गीतों से हुई, जिसमें संतों के साथ महिलाओं ने भी भाग लिया।

इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु, संत और महात्मा उपस्थित रहे। हवन के उपरांत भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें संतों को विशेष रूप से भोजन कराया गया। तत्पश्चात सभी उपस्थितजनों को प्रसाद वितरित किया गया।

कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर भजन संध्या और दीपदान का आयोजन भी किया गया था, जिसमें श्रद्धालुओं ने सद्गुरु को स्मरण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस आयोजन में विशेष रूप से उपस्थित रहे:

सत स्वरूप, महंत दीनदयाल भगत, चो. इंद्रभान सिंह एडवोकेट, देवेंद्र कुमार (पूर्व एसीपी), विश्वेंद्र सिंह, नीरज चौधरी, आशुतोष चौधरी, प्रमेन्द्र फौजदार (जिला महामंत्री – ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन), विवेक कुमार, वीरेंद्र सिंह, अजय सिंघल समेत बड़ी संख्या में संत व श्रद्धालु।


error: Content is protected !!
Exit mobile version