रिपोर्ट🔹दिलशाद समीर

फतेहपुर सीकरी/आगरा। जनपद आगरा के फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र में खनन माफियाओं पर नकेल कसते हुए बुधवार सुबह खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। भरतपुर-आगरा हाईवे पर चोमा शाहपुर बॉर्डर के पास दो ट्रक बिना आवश्यक दस्तावेजों के खनिज सामग्री लेकर आते हुए पकड़े गए।

जानकारी के अनुसार, खनिज अधिकारी कुंदन सिंह ने नियमित चेकिंग के दौरान राजस्थान के नागौर से टाइल मिट्टी लादकर आ रहे दो ट्रकों को रोका। पूछताछ और दस्तावेजों की जांच में दोनों ट्रक चालक वैध प्रपत्र प्रस्तुत नहीं कर सके।

खनन अधिकारी ने ट्रक नंबर RJ 14 G 6531 और RJ 37 GB 1400 को जब्त कर लिया। मामला खनिज अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है। दोनों वाहनों को सीज कर सीकरी थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

खनन अधिकारी कुंदन सिंह ने बताया कि बिना कागज़ात के खनिज परिवहन करना पूरी तरह से अवैध है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


error: Content is protected !!
Exit mobile version