बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव के नेतृत्व में शिक्षकों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को डीएम और बीएसए को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों ने तीसरे चरण के समायोजन की अनियमितता दूर करने, शिक्षकों को बीएलओ कार्य से मुक्त करने, आवारा मवेशियों से शिक्षकों द्वारा स्कूल की रखवाली करने के आदेश को वापस लेने और वरिष्ठता सूची में सभी शिक्षकों को शामिल करने की मांग किया। शिक्षकों ने चेतावनी दिया कि यदि उक्त मांगे नहीं मानी गई तो हम सभी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए जिला कोषाध्यक्ष ने कहा कि प्रथम और द्वितीय चरण के समायोजन वाले विद्यालय से ही पुनः तीसरे चरण में शिक्षकों को दूसरे स्कूलों में समायोजित कर दिया गया है। कहा कि उच्च प्राथमिक में तीन अध्यापक अनिवार्य होने के बावजूद वहां से शिक्षकों को हटाकर दूसरे विद्यालयों में समायोजित किया गया है। सभी ब्लॉकों के एकल और बंद विद्यालय तथा आवश्यकता वाले विद्यालय समायोजन में नहीं खोले गए और ना ही वहां शिक्षकों को भेजा गया। शिक्षकों से विकल्प न लेकर उन्हें मनमानी तरीके से स्कूल आवंटित किया गया। उन्होंने कहा कि इन सब अनियमितताओं को दूर करते हुए पुनः समायोजन प्रक्रिया संपन्न किया। जिला उपाध्यक्ष रवीश कुमार मिश्र ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद शिक्षकों से बीएलओ सहित तमाम गैर शैक्षणिक कार्य लिए जा रहे हैं जो कि शिक्षकों के मान सम्मान के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि शिक्षण के अलावा जो भी कार्य शिक्षकों से लेने के आदेश हुए हैं उन्हें तत्काल वापस लिया जाए। शिक्षक नेता हरेंद्र यादव और सनद पटेल ने कहा कि आवारा कुत्तों व मवेशियों को पकड़ने जैसे मनमाने आदेश को तत्काल वापस लिया जाए। शिक्षक नेता अशोक यादव और सुरेश गौड़ ने कहा कि वरिष्ठता सूची में जनपद में कार्यरत समस्त शिक्षकों को शामिल किया जाए।
ज्ञापन सौंपने वालों में अशोक विजय यादव, रामस्वरूप, राम भवन यादव, रामपियारे कन्नौजिया, लक्ष्मण लाल, उमाशंकर, रमाशंकर लाल, मुरलीधर, विजय, विनय सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, प्रदीप गुप्ता, मुरलीधर, वशिष्ठ शुक्ला, वेद उपाध्याय, अनीस अहमद रहे।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
सभी गैर शैक्षणिक कार्यों के आदेश वापस हो – रवीश मिश्र
शिवेश शुक्ला मंडल ब्यूरो चीफ, बस्ती
शिवेश शुक्ला मंडल ब्यूरो चीफ, बस्ती (जिला नज़र सोशल & प्रिंट मीडिया न्यूज़ नेटवर्क) शिवेश शुक्ला एक प्रतिबद्ध और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता में 10 वर्षों की दक्षता रखते हैं। बीते 5 वर्षों से 'जिला नज़र' में मंडल ब्यूरो चीफ पद पर कार्यरत हैं, वे निर्भीकता और निष्पक्षता के साथ जनसरोकार से जुड़ी खबरों की मुखर आवाज बने हुए हैं।





