फतेहाबाद/आगरा: आज मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने बाजरा क्रय केन्द्र पिनाहट पर पहुंच कर किसानों की समस्याओं को सुना इस दौरान क्रय केन्द्र पर अव्यवस्थाओं का अंबार देखने को मिला अक्टूबर माह से किसान क्रय केन्द्र पर अपनी फसल (बाजरा) विक्रय करने के लिए खुले आसमान के नीचे कड़ाके की सर्दी में खड़े हैं।
क्रय केंद्र पर मात्र एक मार्केटिंग इंस्पेक्टर उमेश शर्मा मिले उनके अलावा कोई भी दूसरा कर्मचारी क्रय केंद्र पर तैनात नहीं है प्रभावशाली लोगों के दबाव में व्यापारियों की फसल खरीदी जा रही है कई किसान परेशान होकर मजबूरी में वापस अपने घर चले गए। किसान देवेंद्र सिंह निवासी मनौना अक्टूबर से बाजार विक्रय करने के लिए चक्कर लगाते रहे अंत में मजबूर होकर वापस जाना पड़ा उन्होंने अपनी व्यथा से अवगत कराया।किसान सुरेंद्र सिंह निवासी नयावास ने बताया कि लगभग 8 दिन से परेशान है
राजेंद्र सिंह निवासी कल्याणपुर 18 नवंबर से केंद्र पर खड़े हैं उन्हें टोकन नंबर 114 आवंटित किया गया 24 नवंबर की तारीख निर्धारित की गई उसके बाद 3 दिसंबर तक नंबर ना आने से निराश होकर वापस घर चले गए। सुमन ने कहा कि किसानों को एमएसपी की वास्तविक खरीद से वंचित करने के लिए जानबूझ कर अव्यवस्था फैलाई जा रही है
पूरे दिन में मात्र 6 किसानों की खरीद हो पा रही है मजबूर होकर किसान व्यापारियों को फसल बेचने पर मजबूर है मन मर्जी से स्वार्थ सिद्धि की पूर्ति करते हुए खरीद की जा रही है।फसल का न्यूनतम मूल्य निर्धारित होने के पश्चात भी क्रय केंद्र पर भौति अव्यवस्था के कारण किसान बाजार में फसल बेचने को मजबूर है। सांसद श्री सुमन ने उच्च अधिकारियों को वास्तविकता से अवगत कराते हुए किसानों की समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए। सुमन के साथ प्रमुख रूप से दिवाकर गुर्जर, धर्मेंद्र यादव, हरिशंकर शर्मा, श्लेष यादव, रविकांत मिश्रा, राजेश शर्मा, प्रहलाद गुर्जर, शैलेश यादव विजय सिंह,बच्चू सिंह प्रधान,राजकुमार फौजी इत्यादि रहे।
- रिपोर्ट सुशील गुप्ता





