मुरैना/मप्र: कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड के निर्देशानुसार गत दिवस अधिकरियों ने स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकरी डॉ. पदमेश उपाध्याय के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग के अधिकरियों ने गैर पंजीकृत लैब एवं प्राइवेट क्लीनिकों पर छापामार कार्यवाही की है।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आनन्द बंसल एवं जिला एमएनडी श्री महेश गर्ग द्वारा सामुदयिक स्वास्थ्य केन्द्र नूरावाद, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसके कारखुर एवं एपीएम श्री अशोक भागौरिया द्वारा सिविल अस्पताल बानमौर और जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अजय गोयल सहित अन्य टीम के सदस्यों ने अवैध रूप से संचालित गैर पंजीकृत और प्राइवेट क्लीनिकों पर छापामार कार्यवाही की है।

जिसमें साफ-सफाई, इमरजेंसी सर्विसेस मेटेरनिटी एवं स्टोर और लेब एवं एनआरसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाई गयी कमियों के विरूद्ध संबधित अधिकरी एवं कर्मचारियों को सुधार हेतु निर्देशित किया।

  • रिपोर्ट – मुहम्मद इसरार खान

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version