मुरैना:मप्र: सन 1985 में इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी वृक्ष मित्र पुरस्कार का शुभारंभ किया गया। जिसमें भारत के दो विद्यालयों को यह पुरस्कार मिला था। इसके लिए रब्बानी विद्यालय सुसैरा कोठी को यह पुरस्कार 1986 में 19 नवंबर को राष्ट्रपति जी के द्वारा प्रदान किया गया यह एक बड़ी उपलब्धि है। इसका श्रेय प्रिंसिपल बेट साहब को जाता है। जिसमें हम विद्यार्थियों की भी अहम भूमिका रही।
यहां पेड़ पौधे जिस तरीके से हम लोगों के माध्यम से प्रिंसिपल साहब के निर्देशन में हमारे गुरुजनों द्वारा विद्यार्थियों से यह कार्य कराया गया उसका परिणाम इंदिरा गांधी प्रियदर्शिनी वृक्ष मित्र पुरस्कार भारत सरकार के द्वारा रब्बानी विद्यालय को मिला इसके लिए हमें और आप को गर्व होता है। कि हमारे कार्यों का इतना अच्छा परिणाम हमें प्राप्त हुआ इसी से हमें पर्यावरण का संरक्षण एवं संवर्धन के लिए और प्रजातियों के संरक्षण के लिए प्रेरणा मिली। हम लोगों के द्वारा 1979 से लेकर 1985 तक रब्बानी में अध्ययन किया जिसमें शिक्षा, नैतिक शिक्षा, पर्यावरण और सहभागिता तथा सेवा का सबक लिया।
रब्बानी मिलन समारोह 2026 में आज दिनांक 4,1,2026 को रब्बानी विद्यालय प्रांगण में खुले मंच पर खुले दिल से विचारों और पुरानी यादास्तौ को शेयर करते हुए विद्यालय भृमण, तथा वृक्षारोपण करते हुए। आज गूगल एवं गुलमोहर का पौधों का रोपण किया। ट्रीगाड भी लगाए।
- रिपोर्ट – मुहम्मद इसरार खान





