मथुरा। जनपद के छाता कोतवाली क्षेत्र में लंबे समय से संचालित हो रहे देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दौताना स्थित एक ढाबे पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने 5 युवतियों और 4 ग्राहकों को मौके से गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि यह अवैध धंधा “चोटी वाला ढाबा” के नाम से संचालित हो रहा था।सूत्रों के अनुसार, ढाबा संचालक अकरम पर इस पूरे नेटवर्क को संचालित करने का आरोप है। हालांकि कार्रवाई के दौरान उसे छोड़ दिए जाने की चर्चा क्षेत्र में जोरों पर है, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।जानकारी यह भी सामने आई है कि अकरम द्वारा देह व्यापार में लिप्त युवतियों के लिए कोसी स्थित बैंक कॉलोनी में किराए का मकान भी उपलब्ध कराया गया था। वहीं से विभिन्न होटलों, ढाबों और गेस्ट हाउसों में मांग के अनुसार युवतियों को भेजा जाता था।स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से इस तरह की गतिविधियां चल रही थीं, लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही थी। कुछ लोगों ने स्थानीय पुलिस पर इस अवैध धंधे को संरक्षण देने तक के गंभीर आरोप लगाए हैं।वहीं, छापेमारी के दौरान मीडिया को कवरेज करने से रोकने की भी बात सामने आई है, जिससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।बताया जा रहा है कि हाइवे क्षेत्र में कई अन्य होटल, ढाबों और गेस्ट हाउसों में भी इसी तरह के अवैध कार्य होने की आशंका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर
छाता में देह व्यापार का भंडाफोड़,ढाबे पर छापा, 9 लोग गिरफ्तार, संचालक पर सवाल
Previous Articleकृष्णा नगर सब्जी मंडी में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।























