आगरा/फिरोजाबाद: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा टल गया। फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज के पास अजमेर शरीफ से नेपाल जा रही एक प्राइवेट बस में अचानक भीषण आग लग गई। बस में 45 यात्री सवार थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस से अचानक काला धुआं उठने लगा। चालक ने तुरंत बस को साइड में रोका और यात्रियों को जल्दी-जल्दी बाहर निकालना शुरू कर दिया। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई, लेकिन सजग चालक और सहयात्रियों की मदद से सभी सुरक्षित बाहर निकल आए।

थोड़ी ही देर में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच कर रही है।

हादसे के बाद एक बार फिर एक्सप्रेसवे पर लंबी दूरी की बसों में अग्निसुरक्षा उपकरणों और आपातकालीन निकास की व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version