मथुरा। थाना राया पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने मथुरा रोड से पंचवटी कॉलोनी की ओर कच्चे रास्ते से चरन सिंह (53) निवासी नया नगला,थाना राया को 20 पाउच अवैध देशी शराब (नगीना मार्का) के साथ पकड़ा। इस संबंध में थाना राया पर आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version