जिला नजर संवाददाता
अलीगढ़। अलीगढ थाना बन्नादेवी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मारपीट व जानलेवा हमले के मामले में वांछित 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई मुकदमा संख्या 295/26 से संबंधित है, जिसमें अभियुक्तों पर गाली-गलौज, मारपीट व जान से मारने की नियत से हमला करने के आरोप हैं।
घटना के अनुसार 12 मार्च 2026 को अभियुक्तों द्वारा वादी के साथ मारपीट व अभद्रता की गई थी, जिसके बाद थाना बन्नादेवी में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए सभी वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में देव कुमार उर्फ देवा, कुलदीप, तपन उर्फ बाबू तथा पुष्पेन्द्र उर्फ गब्बर शामिल हैं। सभी अभियुक्त अलग-अलग स्थानों के निवासी हैं और इनके खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज रहे हैं।गिरफ्तारी के समय उप निरीक्षक मनीष कुमार, उप निरीक्षक रवि पवन कुमार व आरक्षी कुलदीप कुमार,मौजूद रहे।
पुलिस ने सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।























