जिला नजर संवाददाता
अलीगढ़। शहर में कानून-व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नगर श्री आदित्य बंसल द्वारा व्यापक पैदल गश्त किया गया। इस दौरान उनके साथ पुलिस अधीक्षक यातायात श्री प्रवीन कुमार व एडीएम सिटी भी मौजूद रहे।
पुलिस बल के साथ शहर के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, संवेदनशील इलाकों, प्रमुख चौराहों, बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और शांति बनाए रखने की अपील की।
पुलिस अधीक्षक नगर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में लगातार निगरानी बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही आमजन से भी अपील की गई कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार गश्त और सतर्कता के माध्यम से शहर में शांति व सुरक्षा बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।























