मथुरा। थाना गोवर्धन क्षेत्र में देर रात पुलिस और साइबर फ्रॉड में लिप्त शातिर अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी सचिन उर्फ गोलू के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में पुलिस ने उसे दबोचकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया,जहाँ उसका उपचार जारी है।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार सचिन उर्फ गोलू लंबे समय से देश के विभिन्न राज्यों में फर्जी मोबाइल नंबरों से कॉल कर खुद को परिचित या अधिकारी बनाकर लोगों को ठगता था और उनके बैंक खातों से लाखों रुपये उड़ा देता था।
बताया गया कि सचिन देवसेरस क्षेत्र के खेतों में बैठकर अपना पूरा साइबर फ्रॉड नेटवर्क चला रहा था। पुलिस को लंबे समय से इसकी तलाश थी। गुरुवार देर रात देवसेरस से गाठोली जाने वाले बंबे पर पुलिस ने उसे घेर लिया, जिसके बाद उसने भागने का प्रयास करते हुए फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे पकड़ लिया।पुलिस आरोपी के आपराधिक नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी खंगालने में जुटी है।

राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version