जिला नजर संवाददाता
छर्रा/अलीगढ़। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है। क्षेत्राधिकारी छर्रा द्वारा भारी पुलिस बल के साथ कस्बा छर्रा में व्यापक फ्लैग मार्च किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में सुरक्षा का संदेश दिया गया।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने कस्बे के भीड़-भाड़ वाले स्थानों, मुख्य मार्गों, प्रमुख चौराहों एवं सर्राफा बाजार जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों व व्यापारियों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
क्षेत्राधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अफवाह या असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की इस सघन गश्त व फ्लैग मार्च से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत हुई है तथा आमजन में भरोसा बढ़ा है।























