आगरा। खंदोली के एक गांव में दलित उत्पीड़न की घटना के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर सपा सांसद रामजीलाल सुमन के नेतृत्व में जा रहे हैं, प्रतिनिधि मंडल में शामिल होने के लिए बाह तथा फतेहाबाद से बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के रास्ते आगरा जा रहे थे ,जिन्हें फतेहाबाद में टोल प्लाजा पर पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ नोक झोंक भी हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खंदोली के गांव गिजौली में दलित उत्पीड़न की घटना के बाद  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मण्डल दिनांक 30 सितम्बर 2025 को आगरा जायेगा।

जनपद-आगरा के थाना खंदौली के ग्राम-गिजौली निवासी दलित समुदाय के लोगों पर पुलिस मौजूदगी में बर्बरता पूर्वक हमला किया गया हैं, जिसकी जानकारी तथा पीड़ित परिवारों से मिलने हेतु प्रतिनिधि मण्डल के सभी सदस्यगण  रामजी लाल सुमन के निवास संजय पैलेस पर सम्मिलित होने का आदेश दिया गया।

इसी क्रम में मंगलवार दोपहर सुधीर दुबे जिला उपाध्यक्ष आगरा प्रहलाद सिंह गुर्जर आदिल वेग मिर्जा, आलोक यादव, मोनू अहीर, अनिल जाटव, एवं अन्य सभी साथियों सहित आगरा जाते समय आगरा लखनऊ एक्स्प्रेस वे पर भारी पुलिस फोर्स के साथ इंस्पेक्टर  फतेहाबाद धर्मेंद्र कुमार ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में नोक झोंक भी हुई।

रिपोर्ट – संवाददाता फतेहाबाद

error: Content is protected !!
Exit mobile version