आगरा: जिले जिले में पंजाब नेशनल बैंक में वरिष्ठ प्रबंधक पद पर कार्यरत तूलिका श्रीवास्तव को शनिवार को धर्मनगरी अयोध्या में सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान विश्व मांगल्य सभा द्वारा दिया गया। संस्था ने उत्कृष्ट कार्य हेतु सात महिलाओं को सम्मानित किया।

तूलिका श्रीवास्तव को शौर्य श्रेणी में आर्थिक घोटाला को उजागर करने तथा महिलाओं को वित्तीय सरकारी योजना के तहत स्वावलंबी एवं लघु सूक्ष्म उद्योग में सहायता के लिए यह सम्मान दिया गया।

तूलिका श्रीवास्तव ने आगरा में एक आर्थिक मामले में टैक्स चोरी का बड़ा मामला उजागर किया था। उस कार्य के लिए उन्हें वर्ष 2025 में केंद्र सरकार के मुख्य सतर्कता कमिश्नर द्वारा भी सतर्कता अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

अयोध्या में सम्मानित होने वाली अन्य महिलाओं में पद्मश्री डॉ सोनिया नित्यानंद, कुलपति केजीएमसी लखनऊ को चिकित्सा क्षेत्र में, विनीता मिश्रा, को संस्कृत कार्य के लिए, ज्योति किरण, लोक नृत्य में, मीरा सिंघल, लघु उद्योग में, डॉ लक्ष्मी गौतम, वृंदावन मथुरा में सामाजिक कार्य और वर्षा वर्मा, लखनऊ मंडल में सामाजिक कार्य शामिल हैं।

  • रिपोर्ट – गोविन्द पाराशर

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version