फतेहाबाद/आगरा। 16 दिवसीय पितृ पक्ष के पहले दिन रविवार को लोगों ने अपने पितरो का तर्पण किया। इस दौरान फतेहाबाद के जोनेश्वर घाट स्थित यमुना नदी पर लोगों ने अपने पितरों को जल  अर्पित किया।

इस दौरान यमुना नदी पर श्रद्धालुओं की भीढ़ रही| पितृ पक्ष के पहले दिन सुबह से ही यमुना नदी पर लोगों की भीड़ जुट गई। ब्राह्मणों ने लोगों को उनके पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पितरों का तर्पण करवाया।

उन्होंने बताया कि पितृ पक्ष में अपने पितरों को जल अर्पण करने से उनकी आत्मा की शांति मिलती है। जोनेश्वर घाट पर लोगों ने दान दक्षिणा आदि की। फतेहाबाद के जोनेश्वर घाट स्थित यमुना नदी पर ब्राह्मणों द्वारा मौजूद लोगों को पितरों का तर्पण करवाया गया तथा उसकी विधि बताई गई।

उन्होंने बताया कि 16 दिन के बाद पितृ विसर्जन अमावस्या पर इसी तरह यमुना नदी पर पितरों का तर्पण किया जाएगा। साथ ही समाजसेवी उत्तमचंद ज्वेलर्स आदि ने व्यवस्थाएं संभाली ।इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग यमुना नदी घाट पर पहुंचे जहां उन्होंने अपने पितरों की आत्मा शांति के लिए तर्पण किया।

रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

error: Content is protected !!
Exit mobile version