फतेहपुर सीकरी/आगरा । सरकारी स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फार्मासिस्ट की सीट पर बैठे एक व्यक्ति पर नशे की हालत में मरीजों से बातचीत करने के आरोप लगाए जा रहे हैं।
वायरल वीडियो में मरीजों द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि संबंधित फार्मासिस्ट कथित रूप से नशे की स्थिति में कार्य कर रहे हैं, जिससे मरीजों को दवा वितरण और इलाज को लेकर असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। वीडियो में मरीजों की नाराजगी भी साफ तौर पर देखी जा सकती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन इस तरह की घटनाएं सरकारी मंसूबों और योजनाओं पर सवाल खड़े करती हैं। मरीजों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न उत्पन्न हो।
हालांकि, इस संबंध में अभी तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। संबंधित अधिकारी मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कह रहे हैं।
फिलहाल वीडियो की सत्यता और आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही संभव हो पाएगी ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ राजकमल ने बताया जानकारी मिली है मैं मामले की जांच कर रहा हूं सही पाया गया तो कार्यवाही की जाएगी ।
रिपोर्ट -दिलशाद समीर





