थाना पुलिस पर ग्रामीणों ने लगाया है बोर्ड उखाड़ने का आरोप

आगरा। आज सिकंदरा थाना क्षेत्र में महाराणा प्रताप के बोर्ड उखाड़ने को लेकर तनाव बढ़ गया है। भारी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोगों ने एकजुट होकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुलिस का पुतला दहन किया है। बोर्ड उखाड़ने को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है।


अकबरा गांव के बाहर महाराणा प्रताप का बोर्ड लगा हुआ था। आसपास ही तीन बोर्ड और लगे हुए थे। यह आज सुबह सभी उखड़े हुए मिले। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस के द्वारा उखाड़ कर उन्हें फेंका गया है। पुलिस के खिलाफ आक्रोशित लोगों ने एकजुट होना शुरू कर दिया। इसके बाद सभी मिलकर सड़क पर उतर गए। यहां पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई।

इसके बाद पुलिस का पुतला फूंका गया। बड़ी मुश्किल से पुलिस ने उन्हें शांत किया। खबर लिखे जाने तक मामले को लेकर राजनीति गर्मा रही थी। सोशल मीडिया पर भी लोग पुलिस के खिलाफ आक्रोश प्रकट कर रहे हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version