फतेहाबाद/आगरा: कस्बा फतेहाबाद के मोहल्ला हनुमान नगर में घनी आबादी के बीचो-बीच सतीश चंद्र शर्मा पुत्र माता प्रसाद के आवासीय प्लांट में इंडस टावर लिमिटेड कंपनी के द्वारा मोबाइल का बड़ा टावर मकान की दीवारोंसे सटाकर लगाए जाने की कोशिश की जा रही है ।
जबकि घनी आबादी के बीच रहने वाले निवासियों द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है । जिसकी शिकायत स्थानीय निवासियों द्वारा जनसुनवाई पोर्टल पर की थी जिसमें अधिशासी अधिकारी फतेहाबाद के द्वारा मोबाइल कंपनी द्वारा मांगी गई परमिशन को निरस्त कर दिया था ।
परमिशन निरस्त होने के बावजूद सतीश चंद्र शर्मा एवं टावर कंपनी द्वारा जबरन टावर लगाने की कोशिश की जा रही है लोगों द्वारा बताया गया कि टावर बिल्कुल हमारी दीवारों से सटाकर लगाया जा रहाहै। मौला हनुमान नगर निवासी मोहित शर्मा ने बताया कि उक्त टावर बिल्कुल घरों से सटा हुआ है जिससे आपातकालीन स्थिति आंधी तूफान आने की स्थिति में मोहल्ले के लोगों के साथ कोई भी जान मालकी घटना घटित हो सकती है।
इतना ही नहीं मोबाइल टावर से निकलने वाले रेडिएशन से छोटे-छोटे बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर घातक रोग फैलने की संभावना होगी एवं बच्चों की सेहत पर रेडिएशन का बुरा प्रभाव होगा जिससे छोटे बच्चों का शारीरिक मानसिक विकास नहीं हो पाएगा और दिमाग की कैंसर रोग फैलने की आशंका भी बताई गई है इतना ही नहीं जिस जगह टावर लगाने की कोशिश की जा रही है वहां तक पहुंचाने के लिए रास्ता सिर्फ 10 फीट चौड़ा है आपातकालीन स्थिति जैसे मोबाइल टावर में आग लगने इत्यादि तरह की कोई भी घटना होने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मोबाइल टावर के स्थान तक नहीं पहुंच सकती।
मोहल्ला हनुमान नगर के, निवासियों द्वारा उप जिलाधिकारी फतेहाबाद से घनी आबादी के बीच में घरों की दीवारों से सटकर लगाई जा रहे टावर को रोकने की मांग की है। बताया गया कि अधिशासी अधिकारी फतेहाबाद के द्वारा मोहल्ले के निवासियों के विरोध के चलते पहले ही , सतीश चंद्र शर्मा के प्लाट में लगाए जाने वाले कंपनी के टावर लगाने की परमिशन को निरस्त कर दिया था।
टावर को रोकने की मांग करने वालों में संजीव सोनी, केरन सिंह, मोहित शर्मा राकेश सिंह राजपूत पप्पू शर्मा लोकेश चौहान हरेंद्र शर्मा राजकुमार राजपूत मुनेश शर्मा राजकुमार शर्मा बंटू शर्मा, त्रिलोकी नाथ एडवोकेट ,पिंटू शर्मा, रिंकू वर्मा, अमरनाथ शर्मा ,शिव शंकर शर्मा, विमलेश शर्मा, प्रमोद शर्मा, आदि मोहल्ला हनुमान नगर के निवासी मौजूद रहे।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता





