फतेहाबाद/आगरा। थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव बीलपुरा में सोमवार की शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब खेतों में काम कर रहे किसानों को एक घायल लकड़बग्घा दिखाई दिया। अचानक जंगली जानवर को देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को दी गई, सूचना के बाद फतेहाबाद वन विभाग और एसओएस टीम मौके पर पहुंची।

सोमवार शाम करीब 5:30 बजे ग्रामीण खेतों में काम कर रहे थे, तभी घायल लकड़बग्घा को देखकर बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। इसकी सूचना कालीचरन पुत्र नारायण सिंह निवासी निबोहरा द्वारा वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही एसओएस टीम ने सुरक्षित तरीके से लकड़बग्घा को पकड़ा और पिंजरे में बंद कर अपने साथ ले गई, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

वन क्षेत्राधिकारी फतेहाबाद विशाल राठौर ने बताया कि बीलपुरा गांव में घायल लकड़बग्घा की सूचना पर तत्काल टीम भेजी गई। एसओएस कीठम झील, आगरा की टीम घायल लकड़बग्घा को अपने साथ ले गई है। बताया गया कि लकड़बग्घा नदी किनारे घायल अवस्था में पड़ा मिला था। टीम द्वारा उसका उपचार कराया जाएगा।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version