फतेहबाद/आगरा। फ़तेहाबाद विकासखण्ड के नगला देव हंस स्थित प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालय में माधवी जायसवाल (संवारिया क्रिएशन, पंचगव्य ब्लिस, कानपुर, उत्तर प्रदेश) द्वारा पंचगव्य जागरूकता एवं महिला उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों, महिलाओं, माँ समूह की सदस्याएँ एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में अध्यापक पर्णिता तिवारी, अंजु लता, प्रीति त्रिपाठी एवं श्रीमती प्रभा भी मौजूद रहीं।डॉ. दयाशंकर, प्रधान, ग्राम मेवली खुर्द, फ़तेहाबाद भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों को पंचगव्य का महत्व बताते हुए इसके स्वास्थ्य, कृषि और पर्यावरणीय लाभों पर प्रकाश डाला गया। महिलाओं को आत्मनिर्भरता एवं स्वरोज़गार हेतु पंचगव्य उत्पाद निर्माण से जोड़ने पर बल दिया गया।
साथ ही पंचगव्य से बने उत्पाद जैसे – जैविक खाद, धूपबत्ती, साबुन, फेस क्रीम, लोशन एवं जैविक कीटनाशक भी प्रदर्शित किए गए। बच्चों व महिलाओं ने गहरी रुचि दिखाई और अंत में प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार वितरित किए गए विद्यालय परिवार एवं स्थानीय समुदाय ने इस पहल को समाज हित और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सार्थक कदम बताया।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता























