फतेहाबाद/आगरा: फतेहाबाद कस्बे के रामनगर मोहल्ले में सोमवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। पांच वर्षीय मासूम की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना से पूरे मोहल्ले में मातम छा गया है।

जानकारी के अनुसार, रामनगर निवासी राहुल यादव का पांच वर्षीय पुत्र द्रविड़ यादव सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे घर से अचानक लापता हो गया। परिवार ने आसपास के क्षेत्र में उसकी काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। परिजन ने इसकी सूचना फतेहाबाद पुलिस को दी।

सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू कराई। आसपास के लोगों की मदद से जब पास के तालाब में तलाश की गई, तो लगभग साढ़े सात बजे तालाब से बालक का शव बरामद हुआ। जैसे ही यह खबर फैली, परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

मोहल्ले के लोगों ने बताया कि मासूम द्रविड़ अक्सर तालाब के किनारे खेला करता था और पानी में छोटे-छोटे पत्थर फेंकता रहता था। संभावना जताई जा रही है कि सोमवार को वह खेलते-खेलते तालाब में उतर गया और गहराई में जाने से उसकी डूबकर मौत हो गई।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version