फतेहाबाद/आगरा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय फतेहाबाद, आगरा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सप्तदिवसीय विशेष शिविर का समापन 27 फरवरी 2026 को अभिगृहीत गांव प्रतापपुरा में हो गया।
इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दिया।समापन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो०(डॉ०) अरुणा त्रिपाठी ने वाकवेदी माँ सरस्वती और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्वयंसेवकों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और एक नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया।
प्राचार्य प्रो०(डॉ०) अरुणा त्रिपाठी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के इतिहास और महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने स्वयंसेवकों को हमेशा जरूरतमंदों की सेवा करने और आपदा के समय तत्पर रहने की सीख दी।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ० राजधारी यादव ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि ऐसे शिविर हमें राष्ट्र सेवा, सहयोग, सामुदायिक भावना, सेवा भाव, समर्पण और आपसी सौहार्द की सीख देते हैं। उन्होंने इन मूल्यों के महत्व पर जोर दिया।शिविर के अंत में एक सभा आयोजित की गई, जिसमें स्वयंसेवकों ने विगत सात दिनों में शिविर में बिताए अपने अनुभवों को साझा किया।
इस अवसर पर श्री तेजेंद्र सिंह यादव, डॉ धनबंती चंचल, डॉ० नेत्रपाल सिंह, डॉ बेदप्रकाश सिंह, डॉ० प्रियंका, डॉ० वंदना शर्मा, डॉ० नवीन कुमार, श्री भरत सिंह, श्री गोपाल सिंह सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, कर्मचारी एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।





