फतेहाबाद/आगरा: मकर संक्रान्ति के पावन अवसर पर फतेहाबाद क्षेत्र के बरीपुरा गांव स्थित श्री अन्नपूर्णेश्वरी गौशाला एवं वृद्धाश्रम पर बुधवार को विशाल संत समागम, यज्ञ एवं विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया जो श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। बीहड़ क्षेत्र में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में आस्था की अनुपम छटा देखने को मिली। संत समाज, गौसेवकों और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति से समूचा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम के अंतर्गत देश व समाज के कल्याण की कामना के साथ भगवान शिव का विधि-विधान से अभिषेक किया गया। इसके उपरांत भव्य यज्ञ का आयोजन हुआ, जिसमें 251 आहुतियां दी गईं। यज्ञ पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें आगरा जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजन की व्यवस्थाओं में बरीपुरा गांव के ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा। आयोजन समिति की ओर से पधारे संत-महात्माओं को कंबल एवं अन्य सामग्री भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही आश्रम परिसर में गौसेवकों व श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क होमियोपैथिक चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया।
चिकित्सा शिविर में होमियोपैथिक चिकित्सक डाॅ. आकाश धाकरे द्वारा करीब 500 मरीजों का परीक्षण एवं उपचार किया गया। शिविर का लाभ दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने उठाया।
कार्यक्रम में उदासीन अखाड़ा के अध्यक्ष स्वामी महेशानंद जी, अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे धार्मिक चेतना, गौसेवा और मानव सेवा का सशक्त उदाहरण बताया।
प्रतिष्ठित भागीदारी वहीं महिला मंडल फतेहाबाद की बड़ी संख्या में महिलाओं ने आश्रम पर आयोजित विशाल भंडारे में भाग लिया इस अवसर पर महिला मंडल की महिलाओं ने गौ माता को चारा खिलाकर गो सेवा की और भंडारे में आए साधुओं को कंबल और गर्म वस्त्र देकर सम्मान किया।
आयोजन में पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह भदावर, बाह विधायक पक्षालिका सिंह, पूर्व मंत्री उदयभान सिंह, पूर्व राज्य मंत्री राम सकल गुर्जर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि तेजेन्द्र गुर्जर, भाजपा नेता नितिन वर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक वर्मा, ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह चौहान, सी.पी. सिंह चौहान तथा वी.एस. तौमर (विधाता ग्रुप) संतोष सिंह गहलोत, राजकुमार उपाध्याय, राजवीर सिंह जादौन, सुशील कुमार शर्मा समाजसेवी संस्था के आलोक बछरवार बंटू रेपुरिया अबकेश गोलस चंदन गुप्ता राजा लोकमानी टोनी संजय अनिबारिया महिला मंडल की ओर से रेनू अनिबारिया अर्चना गुप्ता रिंकी गुप्ता रेखा गुप्ता राखी गुप्ता अंजली गुप्ता सोनी गुप्ता शशि गुप्ता आदि हजारों की संख्या में भक्ति मौजूद रहे।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता





