मथुरा। अखिल भारतीय समता फाउंडेशन, जनपद मथुरा द्वारा भारत में सामाजिक व राजनीतिक चेतना के अग्रदूत बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहब के 92वें जन्मदिवस के अवसर पर भव्य पुष्पांजलि सभा एवं ‘लोकतंत्र बचाओ यात्रा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन संजय कुमार बीडीसी के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत बौद्ध धम्म के करीब दो दर्जन प्रचारकों द्वारा सामूहिक बुद्ध वंदना एवं पंचशील उच्चारण से हुई। इसके उपरांत उपस्थित लोगों ने पुष्प वर्षा कर मान्यवर कांशीराम साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे समाजवादी पार्टी के मथुरा-वृंदावन क्षेत्र से प्रत्याशी अनिल अग्रवाल ने ‘लोकतंत्र बचाओ यात्रा’ का शुभारंभ किया। उन्होंने कांशीराम साहब की झांकी पर पुष्प वर्षा कर उद्घाटन किया और कहा कि मान्यवर कांशीराम ने देश के बहुसंख्यक वंचित वर्ग को महापुरुषों की विचारधारा से जागृत कर उन्हें राजनीति की मुख्य धारा से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया, जिसके लिए देश सदैव उनका कृतज्ञ रहेगा।
कार्यक्रम में वरिष्ठ जन याद राम पंकज, महेश शर्मा उर्फ गोल्डी, अशोक अग्रवाल और समाजसेवी कुंवर नरेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि मान्यवर कांशीराम साहब ने समाज के वंचित वर्गों को संगठित कर उन्हें अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
‘लोकतंत्र बचाओ यात्रा’ कृष्णा नगर बिजली घर से प्रारंभ होकर पति राम मंदिर, अंबेडकर कॉलोनी, आजाद नगर, मंडी समिति चौराहा, महेंद्र नगर और द्वारिकेश नगर होते हुए इंद्रपुरी स्थित अंबेडकर पार्क पहुंचकर सभा के रूप में समाप्त हुई। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा, माल्यार्पण, साफा बांधकर एवं जलपान कराकर यात्रा का स्वागत किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनिल अग्रवाल, कुंवर नरेंद्र सिंह, डॉ. अशोक अग्रवाल, बृजलाल कॉमरेड, प्रमोद जाटव, रमेश सैनी, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद लोधी, पवन चतुर्वेदी, नंदिनी राही, वंदना राही, पल्लवी, अंशिका, कमलेश देवी, कविता, ऋषि कुमार निमेष, भारत सिंह बौद्ध, राजकुमार आजाद, भोला कर्दम, सागर सिंह, आकाश बाबू, विवेक कुमार, साहिल अग्रवाल, राज गब्बर, विजेंद्र सिंह बौद्ध, महेश चंद्र, गुलाब चंद, प्रवीण भास्कर, अरविंद कुमार सिंह, नरेश सर, विशंभर दयाल, विमल कर्दम, अनिल कुमार, जितेंद्र कुमार गत्ते वाले, अभिषेक जाटव, भरत अग्रवाल, सौनी जी, महेंद्र नेता सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर
बहुजन नायक कांशीराम के 92वें जन्मदिवस पर मथुरा में पुष्पांजलि सभा व ‘लोकतंत्र बचाओ यात्रा’ का आयोजन
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।























