आगरा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा प्रवर्तन कार्यवाही के तहत गुरुवार को भी विभिन्न प्रतिष्ठानों/स्थलों का निरीक्षण करते हुए 16 नमूने संग्रहित किये गये। करीब 963 किग्रा. खाद्य सामग्री (सरसों का तेल – 548 किग्रा, वनस्पति- 90 किग्रा., रिफ़ाइन्ड सोयाबीन ऑयल- 200 किग्रा. एवं बेसन- 125 किग्रा.) मूल्य लगभग 1,45,100/- जब्त की गयी। इसके अलावा 670 किग्रा. खाद्य सामग्री (रंगीन बर्फी-20 किग्रा. मूल्य 4000/-, 25 किग्रा. अंगूरी पेठा मूल्य – 2500/-, 125 किग्रा. खोया मूल्य 22,500/- एवं मिश्रित दूध – 500 ली.) मूल्य लगभग 60,000/- नष्ट करायी गयी।
गंगा इंडस्ट्रीज, नवीन गल्ला मंडी से सरसों का तेल एवं रिफ़ाइन्ड सोयाबीन ऑयल का नमूना संकलित किया गया एवं 148 किग्रा. सरसों का तेल मूल्य 22,940/- तथा 200 किग्रा. रिफ़ाइन्ड सोयाबीन ऑयल मूल्य 26,000/- जब्त किया गया। मनीष सिंह पुत्र श्री विजय पाल सिंह, खेड़ा पचगाईं, देवरी रोड से सरसों के तेल का नमूना संग्रहीत किया गया तथा 400 किग्रा. सरसों का तेल मूल्य 64,000/- जब्त किया गया।
हरनाम सिंह पुत्र थान सिंह, जटपुरा फतेहाबाद से खोया, मिश्रित दूध एवं वनस्पति का नमूना संग्रहीत किया गया तथा 90 किग्रा वनस्पति मूल्य 17,610/- जब्त किया गया एवं 125 किग्रा. खोया मूल्य 22,500/-, मिश्रित दूध 500 ली० मूल्य 31,000/- नष्ट कराया गया।
मोना कैटरिंग सर्विस, हसनपुरा, लोहामंडी से बेसन का एक नमूना संग्रहीत किया गया तथा 125 किग्रा. बेसन मूल्य 15,000/- जब्त किया गया।
रामू मिठाई की दुकान, जगदीशपुरा पुलिया से सोनपापड़ी का एक नमूना संग्रहीत किया गया तथा 20 किग्रा. रंगीन बर्फी मूल्य 4,000/- नष्ट करायी गयी। विनय गुप्ता की पेठे की दुकान से एक अंगूरी पेठा का एक नमूना संग्रहीत किया गया तथा 25 किग्रा. अंगूरी पेठा मूल्य 2,500/- नष्ट कराया गया। शिव एक्सपेलर, दयालबाग से सरसों का तेल का एक नमूना संग्रहीत किया गया।
खोयामंडी, बालूगंज, आगरा से खोये के 03 नमूने संग्रहीत किये गये। माँ ब्रजेश्वरी डेयरी मानिकपुरा, बाह आगरा से पनीर का नमूना संग्रहीत किया गया। होटल ताज निर्वाना, फतेहाबाद रोड, आगरा से पनीर का एक नमूना संग्रहीत किया गया। शिव कुमार की पेठा शॉप, फतेहाबाद रोड से रंगीन पेठे का नमूना संग्रहीत किया गया। पांच प्रतिष्ठानो को चेतावनी देते हुए इप्रूवमेंट नोटिस जारी किए गए।
- रिपोर्ट – गोविन्द पाराशर