“राज गुरुजी महाराज” के अनुसार, माँ के पावन नवरात्र माँ महाकाली माँ महालक्ष्मी माँ महा सरस्वती त्रिगुणामयी शक्ति माँ दुर्गा को समर्पित हैं करुणामयी ममतामयी भगवती मां दुर्गा समस्त कष्टों को दूर कर जीवन में सर्वस्व प्रदान कर मन इच्छित संपूर्ण कामनाओं को पूर्ण कर देती है यह पावन नवरात्र 19 मार्च को कलश स्थापना,दुर्गा माता की पूजा के साथ आरंभ हो जाएगें। चैत्र नवरात्रि का आरंभ चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 19 मार्च को सुबह 6:52 बजे से प्रारंभ होकर अगले दिन सुबह 4:52 बजे तक रहेगी।
घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त
19 मार्च को सुबह 6:52 से 7:43 बजे के बीच घटस्थापना करना शुभ रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त-
दोपहर 12:05 बजे से 12:53 बजे तक
कारोबार में मिल सकता है लाभ, देवताओं के गुरु बृहस्पति बनाएंगे नवपंचम राजयोग नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की अलग-अलग दिन पूजा होती है
19 मार्च 2026 – मां शैलपुत्री
20 मार्च 2026 – मां ब्रह्मचारिणी
21 मार्च – मां चंद्रघंटा
22 मार्च 2026– मां कूष्मांडा
23 मार्च 2026 – मां स्कंदमाता
24 मार्च 2026 – मां कात्यायनी
25 मार्च 2026 – मां कालरात्रि
26 मार्च 2026 – मां महागौरी, दुर्गा अष्टमी
27 मार्च 2026 – मां सिद्धिदात्री, राम नवमी
स्थापना के दो शुभ मुहूर्त बन रहे हैं।
पहला मुहूर्त: सुबह 6:52 बजे से 7:43 बजे तक
दूसरा मुहूर्त: अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:05 बजे से 12:53 बजे तक
चैत्र नवरात्रि 2026 चौघड़ियां मुहूर्त
शुभ – उत्तम-सुवह= 06:26 से 07:57 तक
चर – सामान्य- सुवह= 10:58 से 12:29 तक
लाभ – उन्नति- दोपहर= 12:29 से 02:00 तक
अमृत – सर्वोत्तम-दोपहर= 02:00 03:30 तक
शुभ – उत्तम- शाम= 05:01 से 06:32 तक
“माँ का आगमन डोली में हो रहा है”
माता का आगमन पालकी या डोली में थोड़ा संवेदनशील माना जाता है यह समाज में बदलाव, राजनीतिक हल्की अस्थिरता या भावनात्मक उतार-चढ़ाव की ओर इशारा कर सकता है, विश्व स्तर पर भी चिंता का कारण इसे आध्यात्मिक जागरण और आत्मचिंतन के लिए भी एक उपयुक्त समय माना जाता है।
किंतु माँ का प्रस्थान
इस वर्ष हाथी पर हो रहा है, ज्योतिष में हाथी को बेहद शुभ संकेत माना जाता है यह धन संपदा समृद्धि, स्थिरता और अच्छी वर्षा का प्रतीक है इसका अर्थ यह होगा वर्ष के प्रारंभ में अत्यधिक चुनौतियों के पश्चात धीरे-धीरे परिस्थितियां बेहतर होने की संभावना हैं।
आचार्य राज किशोर शर्मा “राज गुरुजी महाराज” विंध्याचल धाम
मो•9417335633,7756931233























