फतेहाबाद/आगरा: सोमवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, फतेहाबाद, आगरा में राष्ट्रीय सेवा योजना का तृतीय एकदिवसीय शिविर संपन्न हुआ। इस शिविर का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. अरुणा त्रिपाठी ने किया।
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी राज धारी यादव के नेतृत्व में समस्त स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में व्यापक सफाई अभियान चलाया। इस दौरान अनावश्यक रूप से उगी घासों और झाड़ियों की कटाई की गई।
स्वयंसेवकों ने गड्ढों में मिट्टी डालकर उन्हें समतल किया। स्वयंसेविकाओं ने विशेष रूप से गंदगी को साफ किया और प्लास्टिक तथा अन्य कूड़े-कचरे को इकट्ठा कर उचित स्थल पर फेंका।इस अवसर पर श्री तेजेंद्र सिंह यादव, डॉ. नेत्रपाल सिंह, डॉ. धनवंती चंचल, डॉ. वेद प्रकाश सिंह, डॉ. प्रियंका, डॉ. वंदना शर्मा, डॉ. नवीन कुमार, भारत किरोड़ी गोपाल सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी और स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

