फतेहपुर सीकरी/आगरा। ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत आज भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के तहत सरकारी स्कूल प्राइवेट स्कूल तथा आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को अल्बेंडाजोल की दवाई खिलाई गई ।

5 से 19 वर्ष तक के बच्चो एवं किशोर-किशोरियों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए कृमि नाशक एलबेंडाजोल खिलाना आवश्यक बताते हुए बच्चों को दवा खिलाई गई है।

दाउदपुर प्राथमिक स्कूल प्रधानाध्यापिका पिंकी चौधरी ने अभिभावकों को बताया कि कृमि संक्रमण बच्चों के शारीरिक विकास, हीमोग्लोबिन स्तर व पोषण व बौद्धिक विकास पर हानिकारक प्रभाव डालता है कृमि मुक्ति से कृमि संक्रमण के फैलाव को रोका जा सकता है।

प्राथमिक स्कूल दुलारा ,प्राथमिक स्कूल गुर्जरपुरा ,प्राथमिक स्कूल मंडी गुड़ आदि पर बच्चों को दवा खिलाई गई इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य विभाग डॉक्टर समेत राजवाला, राजेश , शिक्षक भूपेंद्र गुप्ता , भगवान सिंह चाहर समेत कई मौजूद रहे।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version