विभिन्न महिला संगठनों द्वारा मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी को कॉरिडोर निर्माण हेतु राधे राधे नाम की 251 ईंटें भेंट की गई।

श्री बांके बिहारी जी के जयकारों से गूंजा जिला मुख्यालय, महिलाओं ने कहा कॉरिडोर जरूरी।

गानों, जयकारों, नारों, स्लोगनों, बैनरों आदि के माध्यम से किया कॉरिडोर निर्माण का समर्थन।

कॉरिडोर निर्माण से श्रद्धालुओं को होंगे सरल, सुगम, सुलभ एवं सुदृढ़ दर्शन।

मथुरा । मंडलायुक्त श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री शैलेश कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री श्लोक कुमार को मिशन शक्ति समूह के बैनर तले जीवन आनंद फाउंडेशन, परिंदे फाउंडेशन, मिशन स्माइल सिंधी वेलफेयर फाउंडेशन, विश्व हिंदू महासंघ की मातृ शक्ति प्रकोष्ठ, व्हाइट फ्रेम थियेटर, विप्रा फाउंडेशन, ओलंपिक संघ, भारतीय किसान यूनियन (सर्व) महिला विंग, राष्ट्रीय लोक दल सहित अन्य महिला संगठनों द्वारा श्री बांके बिहारी जी कॉरिडोर निर्माण हेतु राधे राधे नाम की 251 ईटें भेट की गई। सभी संगठनों द्वारा मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी को कॉरिडोर निर्माण हेतु ज्ञापन दिया गया तथा कॉरिडोर निर्माण हेतु पुरजोर समर्थन प्रदान किया गया।
उक्त संगठनों की महिलाओं द्वारा भारी संख्या में उपस्थित होकर मथुरा के कलेक्ट्रेट गेट से विशाल रैली निकाली गई। रैली में श्री बांके बिहारी जी कॉरिडोर निर्माण हेतु नारे लगाते हुए महिलाओं ने जोरी शोरो से समर्थन किया। महिलाओं ने राधे-राधे के नाम से अंकित ईंटों को अपने सिर पर रखकर पैदल रैली निकाली। कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर महिला संगठनों की प्रतिनिधियों ने श्री बांके बिहारी जी के नारे लगाए, हमें चाहिए कॉरिडोर। भक्तों को चाहिए कोरिडोर के नारों से समूचा परिसर गूंज उठा।
उन्होंने विभिन्न गानों, स्लोगनों, बैनरों आदि के माध्यम से बांके बिहारी जी कॉरिडोर निर्माण हेतु प्रशासन से आग्रह किया कि श्रद्धालुओं, दर्शनार्थियों एवं पर्यटकों की सुविधाओं हेतु कॉरिडोर का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए। कॉरिडोर निर्माण से बच्चों, महिलाओं, माताओं, वृद्ध लोगों, दिव्यांगजनों आदि को सरल, सुगम, सुलभ एवं सुदृढ़ दर्शन होंगे। महिलाओं ने कहा कि वृंदावन में ठाकुर श्री बांके बिहारी जी कॉरिडोर से ब्रजवासियों के साथ-साथ देश विदेश के करोड़ों भक्तों को दर्शनों के लिए होने वाली परेशानी से मुक्ति मिलेगी। कॉरिडोर से वृंदावन का चहुंमुखी विकास होगा। महिलाओं ने कहा कि कॉरिडोर से किसी को कोई नुकसान नहीं होगा, न ही किसी के अधिकार ही छीनने जा रहे हैं। मंदिर का बाह्य विकास और रास्तों को सुलभ करना कॉरिडोर का मुख्य ध्येय है। जिनके मकान या दुकान कॉरिडोर में जा रहे हैं, उनको सरकार ने उचित मुआवजे के साथ मकान और दुकान देने की व्यवस्था की है।
महिलाओं के संगठनों में जीवन आनंद फाउंडेशन की सचिव श्रीमती रीता चौधरी, परिंदे फाउंडेशन की सचिव श्रीमती सोनिका शर्मा, मिशन स्माइल सिंधी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती गीता नाथानी एवं सचिव श्रीमती अनीता चावला, विश्व हिंदू महासंघ की मातृ शक्ति प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री श्रीमती नम्रता गुप्ता, विप्रा क्लब की श्रीमती गुंजन शर्मा, व्हाइट फ्रेम थियेटर के निदेशक श्री मनोज राठौर तथा भारतीय किसान यूनियन (सर्व) प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग एवं राष्ट्रीय लोक दल की प्रदेश सचिव श्रीमती चौधरी सुजाता सिंह जी उपस्थित रही। सभी संगठनों द्वारा मंडलायुक्त श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जी को ज्ञापन देते हुए भव्य एवं दिव्य कॉरिडोर निर्माण हेतु अपनी सहमति/समर्थन दिया गया।
मंडलायुक्त श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह ने महिलाओं से कहा कि हर कोई कॉरिडोर चाहता है। इस कॉरिडोर से बाहरी ही नहीं, वृंदावन के लोगों को भी बड़ी सहूलियत मिलेगी। लोगों को अच्छा वातावरण उपलब्ध हो सकेगा। वृंदावन का चहुंमुखी विकास होगा। सबको साथ लेकर ही कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि कॉरिडोर निर्माण से श्रद्धालुओं को सुदृढ़ दर्शन होंगे। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा अफवाहें फैलाई जा रही है कि श्री बांके बिहारी जी मन्दिर 3 वर्षों हेतु बंद हो जायेगा, एहसी अफवाओं पर ध्यान न दे। कॉरिडोर से प्रभावित सभी लोगों को भरपूर मुआवजा दिया जाएगा तथा मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा सुनरख व रुक्मणि विहार में फ्लैट दिए जाएंगे। किसी का अहित नहीं किया जाएगा।
रैली में कीर्ति शर्मा, रीता चौधरी, सपना ठाकुर, रुचि सोनी, हेमलता चौधरी, बत्तन सैनी, सीमा सैनी, अनीता चावला एडवोकेट, मधु ठाकुर, ऊषा सोलंकी एडवोकेट, गीता ब्रजराज, मांडवी राठौर, प्रियंवदा द्विवेदी आदि शामिल थे।

राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।

Exit mobile version