फतेहाबाद/आगरा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत क्षय रोग की बीमार लोगों को चिन्हित करने के लिए घर-घर जाकर दस्तक अभियान चलाया जाएगा इसके लिए आशा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की एक बैठक का आयोजन फतेहाबाद की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है , इसी क्रम में 11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य कर्मी जो फ्रंटलाइन वर्कर हैं। घर घर जाकर छय रोग से पीड़ित मरीज को चिन्हित करेंगे।

इस दौरान सभी स्वास्थ्य कर्मी इनफ्लुएजा लाइक इलनेस, बुखार के रोगियों की सूची, छय रोग के लक्षण वाले रोगियों की सूची, कुष्ठ रोग, फाइलेरिया, काला आजार रोग के रोगियों की सूची, कुपोषित बच्चों की सूची बनाएंगे तथा उसे अपलोड करेंगे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ऐसे रोगियों को चिन्हित कर उनका उपचार शुरू करेगा। इस दौरान बैठक की अध्यक्षता नायब तहसीलदार प्रमोद कुमार ने की कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता 

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version