🔹भाजपा नगर मंडल पदाधिकारीयो की बैठक संपन्न
🔹नवयुक्त नगर मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता और जिला प्रतिनिधि भाजपा अविनाश पाराशर का किया गया स्वागत
जिला नजर|संवाददाता – सुशील गुप्ता
फतेहाबाद/आगरा। कस्बा फतेहाबाद स्थित पीतांबरा फार्महाउस पर भाजपा नगर मंडल कार्यकर्ताओं की पहली बैठक का आयोजन भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया इस बैठक में नगर मंडल के भाजपा नेता नगर मंडल से समस्त पदाधिकारीयो ने बड़ी संख्या में भाग लिया बैठक के दौरान बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने नवयुक्त भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता और जिला प्रतिनिधि भाजपा निक्की अविनाश पाराशर का फूल माला और स्वफा बांधकर भव्य स्वागत किया और उन्हें बधाई दी
इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता और जिला प्रतिनिधि भाजपा निक्की अविनाश पाराशर ने संयुक्त रूप से कहा के जिस विश्वास के साथ भाजपा हाई कमान द्वारा हमें जो जिम्मेदारी सोफी गई है उसे हम पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ सभी को साथ लेकर निभाने का काम करेंगे उन्होंने कहा हमारा एक मात्र लक्ष्य पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना और पार्टी को मजबूत करना होगा हम पार्टी हाई कमान का आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने हमारे ऊपर भरोसा कर हमें पार्टी और जनता की सेवा करने का मौका दिया
उन्होंने सभी पदाधिकारी और क्षेत्र की जनता को होली की शुभकामनाएं दी इस अवसर पर बैठक में भाग लेने वालों में प्रमुख रूप से सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष मुन्नालाल त्यागी भाजपा के वरिष्ठ नेता बलेश गुप्ता रमाकांत गुप्ता नेताजी श्री गोपाल गुप्ता भाजपा के वरिष्ठ नेता आनंद गुप्ता यदुवंश वर्मा हरि सिंह कर्दम अवकेश गोलस संतोष शर्मा धर्मेंद्र कुशवाहा सुनील दत्त कुशवाहा धीरज शर्मा योगेश शर्मा अनिल पचौरी जितेंद्र वर्मा विपुल लोहिया पूर्व सभासद गणेश बघेल राजपाल बघेल महेंद्र कुशवाहा मुकेश दिवाकर रवि कुमार आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे























