फतेहाबाद/आगरा। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने फतेहाबाद क्षेत्र में शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों को शोक संवेदनाएं व्यक्त की तथा उनके परिवारों को ढाढस बंधाया।
शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन फतेहाबाद के ग्राम सिकरारा पहुंचे जहां नैनसुख झां के निधन पर शोक व्यक्त किया। वहीं सांसद झूम करन का पूरा पहुंचे जहां छज्जन सिंह के निधन पर शोक जताया।
इस दौरान पूर्व अध्यक्ष फतेहाबाद शैलेश यादव ठाकुर महेश सिंह सिसोदिया पहलाद सिंह गुर्जर डॉ राम सेवक अगवरिया सुनील कुमार नीलम राजेश कुमार शर्मा प्रहलाद सिंह गुर्जर योगेंद्र गुर्जर सौरभ शर्मा नीरज चक असलम खान बनवारी लाल कुशवाह अरशद खान आदि लोग उपस्थित रहे।
- रिपोर्ट सुशील गुप्ता