आगरा। फतेहपुर सीकरी के सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने शनिवार को लखनऊ स्थित कालिदास मार्ग पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान सांसद चाहर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को बाबा नीम करौरी जी की ‘अलौकिक यथार्थ’ पुस्तक भेंट की। इस दौरान उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र फतेहपुर सीकरी के समग्र विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे।
आगरा में बैराज निर्माण पर जोर
सांसद चाहर ने आगरा में बैराज निर्माण की आवश्यकता के लिए मुख्यमंत्री जी से कहा। इस पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इस परियोजना के लिए डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार कराई जा रही है।
सांसद ने बाह क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने की मांग
सांसद चाहर ने कहा कि विदेशों से आ रही बड़ी कंपनियों को बाह क्षेत्र में स्थापित किया जाए, ताकि स्थानीय युवाओं को रोजगार मिल सके। उन्होंने बताया कि एनजीटी और टीटीजेड के नियमों के चलते आगरा में उद्योग लगाना संभव नहीं है।
खारी नदी पर बने पुल
संसदीय क्षेत्र फतेहपुर सीकरी के अंतर्गत खारी नदी (जैंगारा-बसैया बोवल मार्ग) पर पुल का निर्माण न होने पर पिछले दिनों एक दुर्घटना हो गई थी इसलिए खारी नदी पर पुल निर्माण कार्य शीघ्र कराया जाए।
वही आगरा–ग्वालियर मार्ग, जो क्षेत्र की एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं व्यस्त सड़क है, वर्तमान में जलभराव की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। आगरा–ग्वालियर मार्ग पर जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु आवश्यक धनराशि आवंटित की जाए।
बाह में पुलिस प्रशिक्षण केंद्र का प्रस्ताव
सांसद ने बाह क्षेत्र में उपलब्ध भूमि का उल्लेख करते हुए पुलिस प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव रखा।
निष्क्रिय पड़ी 111 हेक्टेयर जमीन का मुद्दा
सांसद चाहर ने बताया यूपीएसआईडीसी द्वारा 2007-08 में अधिग्रहित 111 हेक्टेयर भूमि (लेदर पार्क) के वर्षों से निष्क्रिय पड़ी है। आज तक लैदर पार्क की शुरुआत नहीं हो सकी आई टी पार्क के लिए सबसे उपयुक्त ज़मीन है
सड़क चौड़ीकरण और नई सड़कों का प्रस्ताव
संसदीय क्षेत्र फतेहपुर सीकरी की प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण और नई सड़कों के निर्माण से जुड़े प्रस्ताव भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखे गए।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सभी प्रस्तावों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि प्राथमिकता के आधार पर जल्द कार्य शुरू किए जाएंगे























